फॉण्ट कनवर्टर NEW

13 दिन बाद 3 साल के मासूम का क्षत-विक्षत शव मिला, गांव में कोहराम

Koderama News: 3 वर्षीय बच्चे सैफ अली का शव क्षत विक्षत हालत में बरामद किया गया। बताते चलें कि 13 दिसंबर की संध्या करीब 4:00 बजे घर के कुछ ही दूरी से शमशेर आलम का 3 वर्षीय पुत्र सैफ अली अचानक से लापता हो गया

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama News:  3 वर्षीय बच्चे सैफ अली का शव क्षत विक्षत हालत में बरामद किया गया। बताते चलें कि 13 दिसंबर की संध्या करीब 4:00 बजे घर के कुछ ही दूरी से शमशेर आलम का 3 वर्षीय पुत्र सैफ अली अचानक से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने जयनगर थाना में उसके गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया था। लापता बच्चे की बरामदगी को लेकर एसपी अनुदीप सिंह ने डीएसपी रतिभान सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाया था, लेकिन आज उसका क्षत-विक्षत शव नदी किनारे से बरामद किया गया। इरगोबाद की कुछ महिलाएं गांव से सटे नदी किनारे लकड़ियां चुनने गई हुई थीं, इसी बीच उन्हें वहां एक बच्चे का क्षत विक्षत हालत में सिर्फ खोपड़ी दिखाई दिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव के पास से बरामद कपड़े से परिजनों ने सैफ के शव की शिनाख्त की। जिसके पस्चात वहां परिजनों की चीख पुकार मच गई। सैफ अली के पिता शमशेर आलम ने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जिस कपड़े को पहने उनका बच्चा 13 दिसंबर को लापता हुआ था, घटनास्थल से वही कपड़ा बरामद हुआ है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह शव उनके ही पुत्र का है। उन्होंने बताया कि उक्त कपड़ा उन्होंने सैफ के गायब होने के कुछ ही दिन पहले ही ऑनलाइन के माध्यम से मंगवाया था। इधर मामले को लेकर कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है, एक स्पेशल टीम को मौके पर भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के बिंदुओं पर भी मामले की जांच कर रही है। इधर जांच के लिए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram