फॉण्ट कनवर्टर NEW

रंगदारी नहीं देने पर चंद्रा आवास में हवाई फायरिंग, आरोपी फरार, इलाके में दहशत

East Singhbhum : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने चंद्रा आवास परिसर के पास हवाई फायरिंग की। यह आवास उद्योगपति हरेराम सिंह, जो डॉ. अभिषेक के ससुर हैं, का बताया

अपनी भाषा में पढ़ें

East Singhbhum : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने चंद्रा आवास परिसर के पास हवाई फायरिंग की। यह आवास उद्योगपति हरेराम सिंह, जो डॉ. अभिषेक के ससुर हैं, का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर चंद्रा आवास के पास पहुंचे और हवा में दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। अचानक हुई गोलीबारी से स्थानीय लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत की कोई सूचना नहीं है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह वारदात रंगदारी की मांग पूरी न होने से जुड़ी हुई मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रिंस सिंह नामक युवक ने करीब एक सप्ताह पहले उद्योगपति हरेराम सिंह से रंगदारी मांगी थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। माना जा रहा है कि आज की फायरिंग उसी धमकी का परिणाम है।

घटना की जानकारी मिलते ही सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार से बयान दर्ज किए जा रहे हैं, और प्रारंभिक जांच में यह मामला रंगदारी और धमकी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram