फॉण्ट कनवर्टर NEW

माध्यमिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, केंद्रों के पास लाउडस्पीकर और हथियार ले जाने पर रोक

रांची : झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा आयोजित माध्यमिक वार्षिक परीक्षा-2026 कल, यानी 3 फरवरी से शुरू हो रही है। रांची जिले के सभी 75 परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। अनुमंडल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची :  झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा आयोजित माध्यमिक वार्षिक परीक्षा-2026 कल, यानी 3 फरवरी से शुरू हो रही है। रांची जिले के सभी 75 परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। अनुमंडल दंडाधिकारी (SDO) सदर ने बीएनएनएस (BNSS) की धारा-163 के तहत सभी केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी कर दी है।

यह आदेश 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास सुबह 6:45 बजे से रात 8:20 बजे तक किसी भी प्रकार के सार्वजनिक जमावड़े पर रोक रहेगी। प्रशासन को आशंका है कि छात्र और उनके अभिभावक भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एक जगह खड़े होने पर मनाही है।

इसके अलावा, परीक्षा की गरिमा बनाए रखने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के उपयोग, अस्त्र-शस्त्र या लाठी-डंडा लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram