Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त-एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण
Jharkhand

राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त-एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 17, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसम्बर 2025 को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस महत्वपूर्ण अवसर की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने करनडीह स्थित जाहेर स्थल, एयरपोर्ट परिसर तथा प्रस्तावित रूट लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बुधवार को निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी, अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सहित विद्युत, अग्निशमन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि माननीय राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी तैयारियाँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं समन्वित रूप से पूरी की जाएं तथा सुरक्षा, सम्मान और गरिमा में किसी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बैरिकेडिंग, रूट लाइन क्लियरेंस, यातायात नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन एवं पुलिस बल की तैनाती को पूरी तरह प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा। एयरपोर्ट परिसर में राष्ट्रपति सचिवालय एवं सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के अनुसार आगमन व प्रस्थान से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को पूरा करने पर जोर दिया गया, वहीं रूट लाइन निरीक्षण के दौरान सड़कों की स्थिति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक, आपात सेवाओं की उपलब्धता और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। करनडीह स्थित जाहेर स्थल पर बैठने की व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, शौचालय, फायर सेफ्टी, चिकित्सा सुविधा एवं आपातकालीन प्रबंधन को सुदृढ़ रखने को कहा गया। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयारियाँ पूरी करने तथा कार्यक्रम के दौरान समयपालन और अनुशासन का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की जा रही है और प्रत्येक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि पूरा कार्यक्रम गरिमापूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरी आज नौसेना मे शामिल ब्राह्मोस बराक एंटी सबमरीन जैसे 72 हथियारों से लैस

July 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.