फॉण्ट कनवर्टर NEW

गणतंत्र दिवस 2026 : मोरहाबादी में 12 विभागों की भव्य झांकियां, तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क

रांची। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले भव्य समारोह और झांकी प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में झांकी प्रदर्शनी की तैयारियों को

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले भव्य समारोह और झांकी प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में झांकी प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर सभी संबंधित नोडल पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य गणतंत्र दिवस समारोह को सुव्यवस्थित, आकर्षक और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराना रहा।

बैठक में उप विकास आयुक्त रांची सौरभ भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि झांकी प्रदर्शनी गणतंत्र दिवस समारोह का प्रमुख आकर्षण होती है, जिसमें झारखंड सरकार की योजनाओं, नीतियों के साथ-साथ राज्य की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपरा और धरोहर का जीवंत प्रदर्शन किया जाता है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, समर्पण और रचनात्मकता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मोरहाबादी मैदान में कुल 12 विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, परिवहन विभाग, महिला-बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग शामिल हैं।

इसी क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण कर 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की जा रही झांकियों का अवलोकन किया और संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, दर्शक दीर्घा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जिसे गरिमा, अनुशासन और जनभागीदारी के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram