Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे की तैयारियों पर प्रशासन अलर्ट
#Trending

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे की तैयारियों पर प्रशासन अलर्ट

By Muzaffar HussainDecember 20, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 28 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक प्रस्तावित झारखंड परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गया है। राष्ट्रपति के रांची आगमन और प्रवास को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्रीएवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राष्ट्रपति दौरे से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वागत-सत्कार, कार्यक्रम स्थलों की तैयारी, आपात सेवाओं और विभागीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त श्री भजंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राष्ट्रपति महोदया का दौरा जिला प्रशासन के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

उन्होंने सभी विभागों को उनके दायित्व स्पष्ट रूप से सौंपते हुए निर्देश दिया कि आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जाएं। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थलों, संभावित रूटलाइन और अन्य प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, अग्निशमन, स्वास्थ्य सुविधा और विद्युत आपूर्ति को लेकर विभागवार समीक्षा की।

राष्ट्रपति के काफिले की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। इसके तहत बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, ड्रोन सर्विलांस, पास सिस्टम और रूटलाइन सुरक्षा को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए डायवर्जन प्लान, वैकल्पिक मार्ग और आपातकालीन रूट्स की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी राष्ट्रपति महोदया के परिभ्रमण को लेकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सजगता, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाएगी और कार्यों की प्रगति पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर जिला दंडाधिकारी, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम, विद्युत, अग्निशमन, शिक्षा, परिवहन, सूचना एवं जनसंपर्क सहित सभी प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने दो टूक कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा पूरी तरह सुरक्षित, गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.