फॉण्ट कनवर्टर NEW

26 जनवरी से पहले प्रशासन अलर्ट, जमशेदपुर में परेड रिहर्सल का निरीक्षण

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में गणतंत्र दिवस–2026 को राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और भव्यता के अनुरूप मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। शनिवार को गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह के तहत परेड में शामिल टुकड़ियों के

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में गणतंत्र दिवस–2026 को राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और भव्यता के अनुरूप मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। शनिवार को गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह के तहत परेड में शामिल टुकड़ियों के फुल ड्रेस रिहर्सल का उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड की अनुशासनात्मक स्थिति, तालमेल, मार्च पास्ट और समग्र व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। परेड में जैप-6 की एक प्लाटून, जिला पुलिस बल की दो प्लाटून, जिला गृह रक्षक की एक प्लाटून, एनसीसी की महिला एवं पुरुष इकाई की दो प्लाटून तथा स्काउट एंड गाइड की दो प्लाटून शामिल रहीं। सभी टुकड़ियों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ अंतिम पूर्वाभ्यास में भाग लिया।

जिला के वरीय पदाधिकारियों ने मुख्य समारोह स्थल पर की जा रही अन्य तैयारियों का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, बैठने की व्यवस्था, झांकियों की प्रस्तुति और कार्यक्रम के सुचारु संचालन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि 26 जनवरी 2026 को प्रातः 09:05 बजे गोपाल मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। प्रशासन ने भरोसा जताया है कि गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह पूरी गरिमा, अनुशासन और उल्लास के साथ संपन्न होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram