फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

कांके रोड जतरा टांड़ पर प्रशासन की सक्रियता, DC और SSP ने सुरक्षा व सुविधा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Ranchi : आगामी जतरा आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को कांके रोड स्थित जतरा टांड़ का DC मंजूनाथ भजंत्री एवं SSP राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने स्थल पर जाकर तैयारियों की जानकारी ली और आयोजन समिति के सदस्यों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : आगामी जतरा आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को कांके रोड स्थित जतरा टांड़ का DC मंजूनाथ भजंत्री एवं SSP राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने स्थल पर जाकर तैयारियों की जानकारी ली और आयोजन समिति के सदस्यों से विस्तारपूर्वक चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री भजंत्री ने सफाई व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जतरा में आने वाले श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।

उन्होंने समिति के सदस्यों से जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि जतरा के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को चिन्हित स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

आयोजन समिति के सदस्यों ने जतरा की पारंपरिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर एडीएम (विधि व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, एसडीओ सदर उत्कर्ष कुमार, यातायात एसपी राकेश सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय समेत विद्युत, पेयजल व स्वच्छता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram