फॉण्ट कनवर्टर NEW

अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन की कार्रवाई, सात हाईवा जब्त

जिले में अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स ने बुधवार देर रात धालभूमगढ़ क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान अवैध बालू लदे सात हाईवा जब्त किए गए।

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम: जिले में अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स ने बुधवार देर रात धालभूमगढ़ क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान अवैध बालू लदे सात हाईवा जब्त किए गए।

जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने रात करीब एक बजे से गुरुवार सुबह सात बजे तक वाहनों की जांच की। इस दौरान बालू लेकर जा रहे बड़े वाहनों के कागजात और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई।

जांच के दौरान सात हाईवा के चालक बालू परिवहन का वैध सरकारी चालान नहीं दिखा सके। इसके बाद सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया। जब्त हाईवा को आगे की कार्रवाई के लिए धालभूमगढ़ थाना परिसर में रखा गया है।

खनन विभाग अब वाहनों के मालिकों और अवैध बालू परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रहा है। संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन और बिना वैध दस्तावेज के बालू परिवहन की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram