फॉण्ट कनवर्टर NEW

आदित्यपुर में सनसनी: बैंक कर्मी आशुतोष ने घर में लगाई फांसी

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणी अपार्टमेंट में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां 30 वर्षीय बैंक कर्मी आशुतोष प्रकाश ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची

अपनी भाषा में पढ़ें

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणी अपार्टमेंट में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां 30 वर्षीय बैंक कर्मी आशुतोष प्रकाश ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशुतोष प्रकाश एक निजी बैंक में कार्यरत था और अपनी वृद्ध मां के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram