फॉण्ट कनवर्टर NEW

आदित्यपुर फायरिंग कांड का खुलासा, तीन बदमाश हथियार संग गिरफ्तार

Adityapur news: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित आशियाना रोड पर भाजपा नेता सपन दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज कांड के खुलासे के लिए एसपी मुकेश कुमार लुणायत के नेतृत्व में गठित विशेष

अपनी भाषा में पढ़ें

Adityapur news: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित आशियाना रोड पर भाजपा नेता सपन दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज कांड के खुलासे के लिए एसपी मुकेश कुमार लुणायत के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानू, राजू उर्फ टकला और चंदन गोराई के रूप में हुई है। तीनों से गहन पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस मामले को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि अपराधियों का मुख्य उद्देश्य इलाके में दहशत फैलाना और रंगदारी वसूलना था। फायरिंग की घटना के जरिए वे स्थानीय लोगों और व्यवसायियों के बीच भय का माहौल बनाना चाहते थे।

पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तेजी से कार्रवाई की और कम समय में ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। फिलहाल पुलिस इस कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है, ताकि किसी अन्य संलिप्त व्यक्ति की भूमिका भी सामने लाई जा सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram