Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»आदित्य साहू का हुंकार: “झारखंड में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अपहरण बना संगठित उद्योग”
Jharkhand

आदित्य साहू का हुंकार: “झारखंड में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अपहरण बना संगठित उद्योग”

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। कैरव गांधी अपहरण मामले में पुलिस की विफलता पर उठाए सवाल। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।
By Samsul HaqueJanuary 24, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

जमशेदपुर: झारखंड भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को जमशेदपुर परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में अब अपराध का स्वरूप बदल गया है। साहू के अनुसार, “पहले यहां पत्थर, लोहा और कोयले की लूट होती थी, लेकिन अब अपहरण एक संगठित उद्योग की शक्ल ले चुका है।”

कैरव गांधी केस में पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल: जमशेदपुर के चर्चित कैरव गांधी अपहरण मामले में 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर साहू ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने सीधे तौर पर जमशेदपुर एसएसपी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया। परिजनों से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब जिले का कप्तान ही सक्रिय नहीं रहेगा, तो अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होना लाजिमी है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है।

90 के दशक के बिहार से की तुलना: आदित्य साहू ने राज्य की मौजूदा स्थिति की तुलना 90 के दशक के बिहार के ‘जंगलराज’ से की। उन्होंने कहा कि रांची से लेकर कोडरमा तक बच्चे लापता हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। साहू ने चेतावनी दी कि वे 27 जनवरी को राज्य के डीजीपी और 28 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर झारखंड के बिगड़ते हालात की जानकारी देंगे।

नगर निकाय चुनाव और भ्रष्टाचार का मुद्दा: प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने नगर निकाय चुनावों को लेकर भी सरकार को घेरा। साहू ने दावा किया कि सरकार हार के डर से दलीय चिन्ह और ईवीएम से चुनाव कराने से बच रही है। उन्होंने जमीन लूट, कोयला तस्करी और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। भाजपा अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि यदि अपहृत युवक की जल्द बरामदगी नहीं हुई, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

प्रेस वार्ता में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित जिला मीडिया प्रभारी भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.