Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»स्कूल बस से लेकर ऑटो तक सुरक्षा मानकों पर सख्ती, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
#Trending

स्कूल बस से लेकर ऑटो तक सुरक्षा मानकों पर सख्ती, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

अवैध काला फिल्म व ओवरलोडिंग पर लगेगी रोक, यातायात सुधार की ओर बड़ा कदम
By Muzaffar HussainAugust 20, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : शहर की परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारू और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय ब्लॉक-ए सभागार में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में झारखंड बस ऑनर्स एसोसिएशन, राँची जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन, राँची जिला ऑटो एसोसिएशन, विभिन्न टूर एवं ट्रैवल्स एजेंसियों के अध्यक्षों के साथ-साथ क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव और पुलिस यातायात उपाधीक्षक भी उपस्थित रहे।

बैठक में सबसे पहले सभी सार्वजनिक और निजी वाहनों से प्रेसर हॉर्न पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। डीटीओ ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर अनावश्यक शोर से नागरिकों को परेशानी होती है और यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इसलिए तत्काल प्रभाव से सभी वाहन मालिक और चालक प्रेसर हॉर्न हटाएँ। यातायात पुलिस ने इस पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही।

स्कूल बसों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने निर्देश जारी किया कि हर स्कूल बस में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक चिकित्सा किट, सीट बेल्ट और आपातकालीन निकासी के इंतजाम अनिवार्य होंगे। साथ ही बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ऑटो और अन्य सार्वजनिक वाहनों के लिए भी कई निर्देश जारी किए गए। इनमें ओवरलोडिंग पर पूर्ण रोक, चालक का ड्रेस कोड और आई-कार्ड पहनना अनिवार्य तथा अनधिकृत अल्टरेशन (वाहन में बदलाव) पर सख्ती से रोक शामिल है। ऑटो रिक्शा में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियाँ मिलने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी वाणिज्यिक वाहनों के लिए परमिट अनिवार्य होगा। जिन वाहनों के ऊपर कर बकाया है, उन्हें नियमित रूप से भुगतान करना होगा। कर वसूली सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

यातायात पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी चालकों के लिए यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगे और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

डीटीओ अखिलेश कुमार ने अंत में कहा कि यह बैठक राँची की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमों के अनुरूप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी हितधारकों से सहयोग और सक्रिय भागीदारी की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

RECENT ADDA.

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, कुडू थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक

June 18, 2026

तकनीकी शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर जोर, नशा मुक्ति कार्यशाला में जागरूक हुए विद्यार्थी

June 18, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.