फॉण्ट कनवर्टर NEW

गणतंत्र दिवस पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

रांची। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम ने अहम निर्णय लेते हुए 26 जनवरी 2026 को मांस, मछली और मुर्गे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सभी बूचड़खानों और मांसाहार की दुकानों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम ने अहम निर्णय लेते हुए 26 जनवरी 2026 को मांस, मछली और मुर्गे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सभी बूचड़खानों और मांसाहार की दुकानों को पूरे दिन बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार का क्रय-विक्रय पूर्णतः वर्जित रहेगा।

नगर निगम द्वारा जारी आवश्यक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि 26 जनवरी को यदि कोई भी व्यक्ति मांस, मछली या मुर्गे की बिक्री करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने सभी संबंधित दुकानदारों से आदेश का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

नगर निगम का कहना है कि यह निर्णय गणतंत्र दिवस की गरिमा बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन द्वारा निगरानी के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram