फॉण्ट कनवर्टर NEW

शर्ट पर ऑटोग्राफ देकर पेन डे मना रहीं छात्राओं की शर्ट उतरवाने पर एक्शन

Jharkhand News : धनबाद के प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं की छात्राएं प्री बोर्ड के आखिरी पेपर के दिन पेन डे मना रही थीं। छात्राएं शर्ट पर ऑटोग्राफ देते हुए अपनी सहेलियों को शुभकामनाएं दे रही थीं, ताकि ये अच्छी यादें सहेज सकें। छात्राओं का यह

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News : धनबाद के प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं की छात्राएं प्री बोर्ड के आखिरी पेपर के दिन पेन डे मना रही थीं। छात्राएं शर्ट पर ऑटोग्राफ देते हुए अपनी सहेलियों को शुभकामनाएं दे रही थीं, ताकि ये अच्छी यादें सहेज सकें। छात्राओं का यह जश्न स्कूल की प्रिंसिपल को पसंद नहीं आया और वह इससे नाराज हो गईं। इसके बाद करीब 80 छात्राओं से जबरन शर्ट उतरवा दी। छात्राओं को बिना शर्ट के ब्लेजर में घर भेज दिया गया। छात्राएं रोती रहीं, लेकिन स्कूल प्रबंधन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। बार-बार अनुरोध के बावजूद प्रबंधन ने नहीं सुनी।

यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्कूल में हुई इस घटना को लेकर छात्राओं के अभिभावक भड़क गए। नाराज अभिभावकों ने धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा से मुलाकात की। झारखंड में धनबाद के स्कूल में हुई घटना ने झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं की शर्ट उतरवा दी और उन्हें बिना शर्ट के ब्लेजर में घर भेजा। अब इस मामले में झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्वत: संज्ञान लिया है। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच प्रिंसिपल के कमरे को सील कर दिया गया है।

स्कूल और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिखकर स्कूल और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है। उत्तम मुखर्जी के नेतृत्व में सीडब्ल्यूसी की टीम मामले की जांच करेगी और उन्होंने डीएसई से भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।इसके अलावा झारखंड अभिभावक संघ ने इस घटना के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को एक पत्र लिखकर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें कहा गया है कि झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन ने धनबाद के स्कूल में छात्राओं के साथ हुई घटना की घोर निंदा की है।

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड के बेटे प्रशांत कुमार को यूके की कंजरवेटिव पार्टी के बने उम्मीदवार

इस खबर को भी पढ़ें : प्राइमरी स्कूल टीचर ने चौथी की छात्रा के साथ की छेड़खानी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram