फॉण्ट कनवर्टर NEW

पैसेंजर ट्रेन में पत्थरबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीवान में पैसेंजर ट्रेन के ट्रेन मैनेजर पर हुए पथराव मामले में रेलवे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम

अपनी भाषा में पढ़ें

Siwan : सीवान में पैसेंजर ट्रेन के ट्रेन मैनेजर पर हुए पथराव मामले में रेलवे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सीवान नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी अरबाज को पकड़ा है।

यह घटना 30 जुलाई 2026 की रात गोरखपुर कैंट–सीवान पैसेंजर ट्रेन संख्या 55042 में हुई थी। जीरादेई और सीवान स्टेशन के बीच दाहा नदी के पास ट्रेन में दो बार चेन पुलिंग की गई थी। ट्रेन मैनेजर कृष्ण कुमार जब चेन पुलिंग को ठीक कर वापस लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की और पत्थर फेंक दिया।

पथराव में ट्रेन मैनेजर के बाएं पैर में हल्की चोट लगी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Read more : बांकीपुर उपचुनाव : चार राउंड बाद PK का दबदबा, भाजपा दूसरे नंबर पर

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की कोशिश की। इसके बाद आरपीएफ सीवान, जीआरपी सीवान और सीआईबी छपरा की संयुक्त टीम ने जांच तेज की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रेलवे ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Sneha Kumari

Sneha Kumari

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor