फॉण्ट कनवर्टर NEW

टाटा स्टील परिसर में 35 किलो कॉपर केबल संग आरोपी धराया

Jamshedpur news : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन निगरानी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को चोरी के कॉपर केबल के साथ पकड़ लिया। नियमित पेट्रोलिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन निगरानी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को चोरी के कॉपर केबल के साथ पकड़ लिया। नियमित पेट्रोलिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगी, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई।

सुरक्षा टीम ने संदेह के आधार पर मोहम्मद बाबू (लगभग 30 वर्ष), निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, गौरी शंकर रोड, जुगसलाई को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 35 किलोग्राम इंसुलेटेड कॉपर केबल बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि केबल अवैध रूप से उसके पास था और इसके कंपनी परिसर से चोरी किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने आरोपी को तुरंत पकड़कर बिष्टुपुर थाना पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में तीन बार पकड़ा जा चुका है और उसे आदतन अपराधी माना जाता है।

पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि परिसर में चोरी या किसी भी अवैध गतिविधि के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram