फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

उपायुक्त के निर्देशानुसार मंडल कारा, गुमला का रात्रि औचक निरीक्षण एवं सघन तलाशी अभियान संचालित

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार दिनांक 08 जुलाई 2025 को रात्रि 08:45 बजे से 10:30 बजे तक मंडल कारा, गुमला का औचक निरीक्षण एवं सघन तलाशी अभियान संचालित किया गया। इस निरीक्षण का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला राजीव नीरज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार दिनांक 08 जुलाई 2025 को रात्रि 08:45 बजे से 10:30 बजे तक मंडल कारा, गुमला का औचक निरीक्षण एवं सघन तलाशी अभियान संचालित किया गया। इस निरीक्षण का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला राजीव नीरज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला द्वारा किया गया।

निरीक्षण दल में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, अंचलाधिकारी गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, थाना प्रभारी गुमला, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं काराधीक्षक, मंडल कारा गुमला सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।निरीक्षण के क्रम में महिला पुलिस पदाधिकारी एवं महिला पुलिस बल की उपस्थिति में महिला वार्ड की सघन तलाशी की गई। इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त नहीं हुई।

इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मंडल कारा के कुल 08 पुरुष वार्डों एवं सेल की भी गहन तलाशी ली गई। इस दौरान भी किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु अथवा अनुचित गतिविधि के साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए।निरीक्षण दल ने कारा प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को संतोषजनक पाया तथा काराधीक्षक को निर्देशित किया गया कि इस प्रकार की सतर्कता एवं निगरानी भविष्य में भी लगातार बनाए रखें, ताकि जेल परिसर पूर्णतः सुरक्षित एवं अनुशासित बना रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram