रांची से पहुंची भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने मंगलवार को गुमला जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) कार्यालय में अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान ACB अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की और कर्मचारियों से पूछताछ कार्य रही है।
कार्रवाई के दौरान टीम ने कार्यालय के दो कर्मियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन से जुड़ी शिकायतों के आधार पर की गई है। हालांकि, ACB की ओर से अभी तक मामले का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।
फिलहाल ACB की टीम कार्यालय में जांच जारी रखे हुए है। हिरासत में लिए गए कर्मियों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की नजर बनी हुई है।

Share.
Exit mobile version