फॉण्ट कनवर्टर NEW

ईडी के सामने पेश नहीं हुईं आरती सिंह, 10 दिन का मांगा समय

कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने से पहले 10 दिनों की मोहलत मांगी है। ईडी ने उन्हें 20 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह निर्धारित तारीख पर एजेंसी के सामने पेश

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने से पहले 10 दिनों की मोहलत मांगी है। ईडी ने उन्हें 20 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह निर्धारित तारीख पर एजेंसी के सामने पेश नहीं हुईं।

आरती सिंह ने बताया है कि वह फिलहाल झारखंड से बाहर हैं। इसी वजह से उन्होंने ईडी से 10 दिन का समय मांगा है। उनकी मांग पर ईडी की ओर से अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जल्द ही पूछताछ की नई तारीख तय होने की संभावना है।

कोयला घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने दूसरे चरण की छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर आरती सिंह, उनके भाई और साले को समन भेजा था।

वहीं, एलबी सिंह के भाई और साले ने पूछताछ के लिए एक-एक महीने का समय मांगा था। दोनों ने पारिवारिक कारणों का हवाला दिया। ईडी ने उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया और दोनों को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया है।

मामले में ईडी की जांच जारी है और आगे की पूछताछ को अहम माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram