Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»शब्बे बरात की छुट्टी बहाल करने की मांग, आमया संगठन का सरकार को ज्ञापन
#Trending

शब्बे बरात की छुट्टी बहाल करने की मांग, आमया संगठन का सरकार को ज्ञापन

अवकाश तालिका से शब्बे बरात हटाना दुर्भाग्यपूर्ण : एस अली
By Muzaffar HussainJanuary 21, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राज्य भाषा विभाग द्वारा वर्ष 2026 के लिए जारी अवकाश तालिका में शब्बे बरात की छुट्टी शामिल नहीं किए जाने पर सामाजिक और धार्मिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। आमया संगठन ने इस निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए सरकार से अविलंब संशोधन की मांग की है।

आमया संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एस अली ने इस संबंध में विभागीय सचिव के नाम एक मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि जारी अधिसूचना में शब्बे बरात और चहल्लुम जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्वों की छुट्टी को शामिल नहीं किया गया है। इससे सरकारी सेवकों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि शब्बे बरात मुस्लिम समुदाय का एक अहम धार्मिक अवसर है, जिसमें लोग रात भर इबादत करते हैं और अगले दिन रोजा रखते हैं। ऐसे में यदि अवकाश नहीं दिया जाता है, तो धर्मावलंबियों को अपने धार्मिक कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

एस अली ने कहा कि यह स्थिति कहीं से भी न्यायसंगत नहीं कही जा सकती। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व वर्षों में भी अवकाश तालिका में इस प्रकार की त्रुटि हुई थी, लेकिन जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बाद में उसमें सुधार कर शब्बे बरात की छुट्टी घोषित की गई थी। इस बार भी सरकार को उसी परंपरा का पालन करना चाहिए।

संगठन ने मांग की है कि वर्ष 2026 के लिए जारी अवकाश तालिका की अधिसूचना में संशोधन करते हुए 3 फरवरी या 4 फरवरी 2026 को शब्बे बरात की सरकारी छुट्टी घोषित की जाए। साथ ही भविष्य में अवकाश तालिका तैयार करते समय सभी धार्मिक और सामाजिक पर्वों को समुचित स्थान देने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि किसी भी समुदाय की आस्था को ठेस न पहुंचे।

आमया संगठन का कहना है कि राज्य की विविधतापूर्ण सामाजिक संरचना को देखते हुए सभी धर्मों और समुदायों की भावनाओं का सम्मान किया जाना आवश्यक है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए जल्द निर्णय लेगी, जिससे सामाजिक सौहार्द और प्रशासनिक संतुलन बना रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026

गुमला सदर अस्पताल पर गंभीर आरोप, दस्त के मरीज को दी गई कैल्शियम की दवा

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.