फॉण्ट कनवर्टर NEW

सावन की अंतिम सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में भक्तों का सैलाब, प्रशासन रहा अलर्ट

सावन की अंतिम सोमवारी पर रांची में भगवान शिव की भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह होते ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। पहाड़ी मंदिर समेत सुरेश्वर धाम, इक्कीसों धाम चुटिया, लिंगेश्वर मंदिर मधुकम और अरगोड़ा बुढ़ा महादेव

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: सावन की अंतिम सोमवारी पर रांची में भगवान शिव की भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह होते ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। पहाड़ी मंदिर समेत सुरेश्वर धाम, इक्कीसों धाम चुटिया, लिंगेश्वर मंदिर मधुकम और अरगोड़ा बुढ़ा महादेव मंदिर में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

पहाड़ी मंदिर में करीब 1.50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी है। सुबह 3:30 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भक्तों को कतार के जरिए दर्शन के लिए भेजा गया। श्रद्धालुओं ने दूध, गंगाजल, फूल और माला चढ़ाकर पूजा की। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजता रहा।

कांवरियों ने किया जलाभिषेक

सुरेश्वर धाम और इक्कीसों धाम में भी बड़ी संख्या में कांवरिये पहुंचे। श्रद्धालुओं ने स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक किया। वहीं, अरगोड़ा बुढ़ा महादेव मंदिर में स्थानीय लोगों ने समूह बनाकर पूजा-अर्चना की।

मंदिरों में भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय

सावन की अंतिम सोमवारी को शहर के कई मंदिरों में पूजा समितियों की ओर से भक्ति गीत बजाए गए। व्रत रखने वाले श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंचते रहे। पूरे दिन मंदिरों में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

रातू रोड तक दिखी भीड़

पहाड़ी मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रही। बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ रातू रोड तक पहुंच गई। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन की टीम लगातार मौके पर मौजूद रही और भीड़ को नियंत्रित करती रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram