फॉण्ट कनवर्टर NEW

पहाड़ी मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन का नया प्लान!

Ranchi News : श्रावण माह 2025 के सफल संचालन एवं भक्तों की सुविधा को लेकर आज 4 जुलाई को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह अध्यक्ष पहाड़ी मंदिर विकास समिति मंजूनाथ भजन्त्री ने की।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : श्रावण माह 2025 के सफल संचालन एवं भक्तों की सुविधा को लेकर आज 4 जुलाई को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह अध्यक्ष पहाड़ी मंदिर विकास समिति मंजूनाथ भजन्त्री ने की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक शहर राँची अजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक समेत समिति के सदस्य सुशील कुमार, आनंद गडोदिया, सुनील माथुर, मदनपाल पारिख और अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने कहा कि श्रावण माह एक अत्यंत पवित्र समय होता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु पहाड़ी मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है कि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साफ-सफाई, सुरक्षा, ट्रैफिक कंट्रोल, जल की व्यवस्था और प्राथमिक चिकित्सा जैसे मुद्दों पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में अधिकारियों को ससमय कार्य योजना प्रस्तुत करने और श्रावण की तैयारियों की सतत समीक्षा करने को कहा गया।

उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश 

  • सरकारी पूजा के उपरांत 3.30 पूर्वाहन में आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का द्वार खोला जाना चाहिए।
  • पहाड़ी मंदिर परिसर में स्थित सभी मंदिर में अरघा सिस्टम से जलाभिषेक की व्यवस्था सुनि​श्चित की जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा भक्त जल अर्पित कर सकें।
  • पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार एवं प्रत्येक सोमवार को मंदिर की पुष्प से सजावट की जाए।
  • मंदिर परिसर के बाहर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बैरेकेटिंग लगाकर किए जाएं।
  • खोया-पाया एवं अन्य सूचना देने हेतु साउण्ड सिस्टम लगाए जाएं।
  • विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, नगर निगम, चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति एवं अग्निशामक हेतु संबंधित विभाग को अनुरोध पत्र भेजा जाए।
  • आम श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समय सारणी लगाए जाएं।
  • पहाडी परिसर से अतिक्रमण हटाए जाएं।
  • मंदिर के आस-पास असामाजिक तत्वों के जमावड़े को लेकर संबंधित थाना को लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश।
  • श्रावण माह 2025 के अवसर पर एवं विभिन्न मद में अनुमानित खर्च को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram