फॉण्ट कनवर्टर NEW

साकची में आधी रात गैरेज में लगी भीषण आग, कार जलकर हुई राख, मची दहशत

साकची में देर रात गैरेज में लगी भीषण आग, कार जलकर राख, इलाके में दहशत जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथी-घोड़ा मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग

अपनी भाषा में पढ़ें

साकची में देर रात गैरेज में लगी भीषण आग, कार जलकर राख, इलाके में दहशत

जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथी-घोड़ा मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए।

मंगलवार देर रात साकची थाना क्षेत्र के हाथी-घोड़ा मंदिर के समीप स्थित एक गैरेज में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरा गैरेज उसकी चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैरेज में खड़ी एक कार में पहले आग लगी, जिसके बाद लपटें तेजी से फैलती चली गईं और देखते ही देखते गैरेज जलकर खाक हो गया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोग दहशत में आ गए और सुरक्षा के लिहाज से अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक गैरेज और उसमें खड़ी कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इसके बाद साकची थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से गैरेज मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram