फॉण्ट कनवर्टर NEW

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग किशोरी, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

गुमला/डुमरी:- डुमरी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 16 वर्षीय किशोरी अपने पसंद के युवक से शादी करने की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। परिवार की असहमति से नाराज किशोरी के इस कदम से इलाके में

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला/डुमरी:- डुमरी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 16 वर्षीय किशोरी अपने पसंद के युवक से शादी करने की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। परिवार की असहमति से नाराज किशोरी के इस कदम से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी जिस युवक से विवाह करना चाहती थी, उसके लिए परिजनों ने सहमति नहीं दी थी। इससे नाराज होकर वह सुबह एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और वहीं से अपनी मांग पर अड़ी रही। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब उसने टावर पर ही फांसी का फंदा तैयार कर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास करने लगे। हालांकि किशोरी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। मामले की सूचना मिलने पर डुमरी थाना पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। करीब तीन से चार घंटे तक किशोरी टावर पर डटी रही। इस दौरान डुमरी थाना के एसआई मनोज कुमार ने लगातार उससे संवाद स्थापित किया। उन्होंने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए किशोरी को समझाया, उसके भविष्य और परिवार की चिंता का हवाला दिया तथा कोई गलत कदम नहीं उठाने की अपील की। लंबी बातचीत और समझाइश के बाद किशोरी पुलिस और ग्रामीणों की बात मान गई तथा सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने उसे समझाया कि वह अभी नाबालिग है और कानून के अनुसार विवाह की निर्धारित आयु पूरी नहीं हुई है। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया गया कि बालिग होने के बाद वह अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने के लिए स्वतंत्र होगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस मामले की चर्चा होती रही। स्थानीय लोगों ने राहत व्यक्त की कि समय रहते पुलिस और ग्रामीणों के प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं, लोगों ने एसआई मनोज कुमार की सूझबूझ, धैर्य और संवेदनशीलता की सराहना

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram