फॉण्ट कनवर्टर NEW

जिला परिषद मैरी लकड़ा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ से गूंजा पूरा क्षेत्र

चैनपुर (गुमला): स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत चैनपुर प्रखंड परिसर से शुक्रवार को भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। जिला परिषद सदस्य मैरी लकड़ा एवं चैनपुर मुखिया शोभा देवी की अगुवाई में निकली इस प्रभात फेरी में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर (गुमला): स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत चैनपुर प्रखंड परिसर से शुक्रवार को भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। जिला परिषद सदस्य मैरी लकड़ा एवं चैनपुर मुखिया शोभा देवी की अगुवाई में निकली इस प्रभात फेरी में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रभात फेरी ब्लॉक परिसर से शुरू होकर ब्लॉक चौक, थाना रोड और कुरुमगढ़ चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का स्मारक पहुंची। यहां अमर शहीद अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यात्रा के दौरान बच्चे और युवा हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते रहे। देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कार्यक्रम में एसडीओ हरि उरांव, बीडीओ यादव बैठा, सीओ दिनेश गुप्ता, जिला परिषद सदस्य मैरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, जागरूकता मंच के अनिल लोहरा, जेएसएलपीएस बीपीएम बबिता बड़ाईक समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

एसडीओ हरि उरांव ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना जगाने के साथ देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा विकास में योगदान देने का संकल्प लेने की अपील की।

जिला परिषद सदस्य मैरी लकड़ा ने कहा कि तिरंगा यात्रा नई पीढ़ी को देश की अखंडता बनाए रखने और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश देती है।

कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों एवं मीडियाकर्मियों का धन्यवाद किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराकर समारोह का समापन किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram