फॉण्ट कनवर्टर NEW

जैसे ही बिस्तर पर लेटी, कुछ अजीब दिखा! जापान ट्रिप में लड़की की रूह कंपा देने वाली घटना

World News: देश हो या विदेश लड़कियां सोलो ट्रैवेलिंग पसंद करती हैं। उन्हें अगर अच्छे एक्सपीरियंस मिलते हैं तो कुछ बुरे अनुभव भी मिलते हैं। कुछ ऐसा ही एक लड़की के साथ हुआ जो थाईलैंड से जापान घूमने गई थी उसने अपने साथ हुई घटना

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: देश हो या विदेश लड़कियां सोलो ट्रैवेलिंग पसंद करती हैं। उन्हें अगर अच्छे एक्सपीरियंस मिलते हैं तो कुछ बुरे अनुभव भी मिलते हैं। कुछ ऐसा ही एक लड़की के साथ हुआ जो थाईलैंड से जापान घूमने गई थी उसने अपने साथ हुई घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया है कि लड़कियों को सावधान रहने की जरूरत है।

थाईलैंड से जापान घूमने गई लड़की ने सोशल मीडिया पर दी घटना की जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की का नाम नताली है जो मार्च के महीने में जापान घूमने गई थी। वैसे तो सब कुछ अच्छा था, जब तक कि वो एक होटल में ठहरने नहीं गई। होटल में चेक इन करने के बाद जैसे ही वह बिस्तर पर लेटी, उसे बेड के नीचे कुछ ऐसा दिखाई दिया कि वह डर से कांप गई। हालत ऐसी हो गई कि उसके बाद वह कभी भी किसी होटल में सुकून से नहीं सकी।

रिपोर्ट में नताली ने बताया कि वह होटल में शाम को करीब साढ़े सात बजे पहुंची, ताकि रात आराम से गुजार सके जैसे ही वह आराम करने बिस्तर पर लेटी उसे अजीबोगरीब गंध आने लगी। पहले उसे लगा कि ये बेडशीट से आ रही है लेकिन फिर उसे ये बेड के नीचे से आती महसूस हुई। जैसे ही लड़की ने नीचे की ओर देखा, वो घबरा गई और पसीना-पसीना हो गई। दरअसल अंदर एक अजीब सा व्यक्ति मौजूद था, जो लड़की के चिल्लाते ही बाहर निकल आया। डर के मारे उसकी हालत ऐसी हो गई कि वह व्यक्ति भी चिल्लाते हुए वहां से भाग गया।

उस व्यक्ति के भागने के बाद लड़की ने होटल एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस को फोन किया। हैरानी की बात ये थी कि होटल में कोई कैमरा नहीं था, ऐसे में उस व्यक्ति के आने की फुटेज भी नहीं मिल पाई। उसने अपना चार्जर और पावरबैंक भी छोड़ दिया था। इस घटना के बाद नताली एक मिनट भी वहां नहीं रुकी और उसने दूसरे होटल में चेक इन कर लिया। नताली ने कहा कि वह आज भी इस घटना के बाद कभी निश्चिंत होकर कहीं नहीं ठहर पाई। उसने अपने इस सदमे के लिए भावनात्मक मुआवजे की भी मांग की, लेकिन होटल प्रशासन अपनी पॉलिसी के नाम पर इसे देने को तैयार नहीं हुआ।

नताली के साथ हुई इस घटना के बाद वो कहती है कि अपनी सुरक्षा का ख्याल खुद रखें। ऐसी घटनाएं किसी को भी खौफ में डाल सकती हैं। इसीलिए होटल में ठहरते वक्त पहले पूरे कमरे को चेक कर लेना चाहिए, तभी दरवाजा बंद करें। एक-एक अलमारी और बेड के नीचे देखने के साथ-साथ बाथरूम के शीशे और छिपे हुए कैमरे वाली जगहों को भी देखना जरूरी है, खासतौर पर तब, जब आप देश के बाहर यात्रा कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram