फॉण्ट कनवर्टर NEW

पैसे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक घायल, डॉक्टर नहीं मिलने पर गुमला रेफर

चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल डीपाडीह गांव में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति, सुधीर महतो, घायल हो गया। घायल को पहले चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल डीपाडीह गांव में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति, सुधीर महतो, घायल हो गया। घायल को पहले चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर के मौजूद नहीं होने के कारण, प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।घटना के संबंध में घायल सुधीर महतो की पत्नी सोनियारी देवी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके पति सुधीर महतो पिता रूसा महतो ने गांव की ही मांगरी देवी से 30 हजार रुपए लिए थे।सोनियारी देवी के अनुसार, सुधीर महतो ने इसमें से 22 हजार रुपए चुका दिए थे शेष 8 हजार बकाया थे। आरोप है कि जब मंगरी देवी ने बाकी पैसों की मांग की, तो सुधीर ने कहा कि उनके पास फिलहाल पैसे नहीं हैं और वह 3 हजार रुपए कुछ दिनों में दे देंगे।इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मंगरी देवी और उनके परिवार के लोगों ने गुस्से में आकर सुधीर महतो के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गए।घटना के बाद, घायल सुधीर को स्थानीय लोगों की मदद से एक टेंपू द्वारा चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया और स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष से मामले की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram