फॉण्ट कनवर्टर NEW

मंत्री दीपक बिरुवा के गांव में नोवामुंडी प्रखंड झामुमों से शिष्टाचार मुलाकात

Jharkhand News: मंत्री दीपक बिरुवा के पैतृक गांव में नोवामुंडी प्रखंड झामुमों के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की और विभिन्न जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर वरीय झामुमो नेता बिपिन पूर्ति ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और विस्तार करने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: मंत्री दीपक बिरुवा के पैतृक गांव में नोवामुंडी प्रखंड झामुमों के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की और विभिन्न जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर वरीय झामुमो नेता बिपिन पूर्ति ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और विस्तार करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों से जन समस्याओं के समाधान और पलायन रोकने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बिपिन पूर्ति ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने, बंद खदानों को फिर से खोलने और नियुक्ति में स्थानीय भागीदारी को 75 प्रतिशत सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने तथा सभी जाति और धर्म को समान सम्मान देते हुए समग्र विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मंत्री दीपक बिरुवा के सानिध्य में आयोजित इस बैठक में झारखंड राज्य और पश्चिम सिंहभूम के विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समृद्धि और विकास के लिए सभी स्तरों पर मिलकर काम किया जाएगा।

बैठक में झामुमो केंद्र सदस्य अभिषेक सिंकु, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण देवगम, रिमू बहादुर, राम पाण्डेय, सुमन मुंडू, जीरेन सिंकु, लिपि मुंडा, कामरान रजा, जयराम गोप, करीम शेक, मधुसूदन तुबिड, जर्मन लागुरी, सोनू हरिवंश, नितेश करूवा, आमीर अंसारी, सावन पान सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

सभी उपस्थित नेताओं ने मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को तेज करने पर सहमति जताई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram