फॉण्ट कनवर्टर NEW

रमेश उरांव मर्डर केस में बड़ा खुलासा, शाहिद ने कबूला गुनाह… जानें

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के कांके इलाके में हुए चर्चित जमीन कारोबारी रमेश उरांव हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। कांके थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में 19 मई की सुबह रमेश उरांव की उनके घर के बाहर चाकू से गला

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के कांके इलाके में हुए चर्चित जमीन कारोबारी रमेश उरांव हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। कांके थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में 19 मई की सुबह रमेश उरांव की उनके घर के बाहर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में शाहिद ने बताया कि उसे अपनी पत्नी और रमेश उरांव के बीच नाजायज संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने रमेश की हत्या की साजिश रची और मौका मिलते ही उसे अंजाम दे दिया। हत्या के समय रमेश अपने दो बेटों का मुंडन करवा कर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने नवनिर्मित घर की दहलीज पर पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी ने चाकू से उन पर हमला कर दिया और गला रेत दिया।

गंभीर रूप से घायल रमेश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही जाम हटाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची रेंज के डीआईजी और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रूरल एसपी सुमित अग्रवाल की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था। इस टीम ने जांच कर आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram