फॉण्ट कनवर्टर NEW

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर पहुंचे ओम बिरला और राज्यपाल

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को खास राजनीतिक हलचल देखने को मिली। झारखंड के राज्यपालसंतोष कुमार गंगवार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के पंडरा स्थित आवास पर पहुंचे। यहां मंत्री संजय सेठ के परिजनों, शहर के गणमान्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को खास राजनीतिक हलचल देखने को मिली। झारखंड के राज्यपालसंतोष कुमार गंगवार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के पंडरा स्थित आवास पर पहुंचे। यहां मंत्री संजय सेठ के परिजनों, शहर के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने दोनों अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान आवास पर एक सौहार्द्रपूर्ण माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर विशिष्ट अतिथियों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले रविवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया था। यह भोज राजधानी रांची में हुआ, जिसमें राज्य की राजनीति और प्रशासन से जुड़े कई बड़े चेहरे शामिल हुए।

इस रात्रि भोज में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, सहित अनेक सांसद, विधायक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

राज्यपाल ने इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया, जो इस खास मुलाकात की यादगार बन गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram