फॉण्ट कनवर्टर NEW

प्री-मॉनसून एक्टिव, झारखंड में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Jharkhand News: झारखंड में मौसम ने करवट ली है और राज्य में प्री-मानसून की गतिविधियों ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने 31 मई तक राज्य के कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा चलने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड में मौसम ने करवट ली है और राज्य में प्री-मानसून की गतिविधियों ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने 31 मई तक राज्य के कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 10 जून से पहले मानसून के पहुंचने की संभावना है। फिलहाल राज्य के अलग-अलग हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है।

सोमवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले के ढालभूमगढ़ में रिकॉर्ड की गई, जहां 47.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

तापमान की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया।

राजधानी रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य प्रमुख शहरों में जमशेदपुर में 34.4, बोकारो में 33.1, चाईबासा में 34.4 और डालटेनगंज में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

राज्य भर में मौसम में यह बदलाव मानसून की दस्तक का संकेत माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram