Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»पुण्यति​थि विशेष : लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी : सिनेमा के स्वर्णिम युग के संगीतकार
#Trending

पुण्यति​थि विशेष : लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी : सिनेमा के स्वर्णिम युग के संगीतकार

By Muzaffar HussainMay 25, 20254 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Mumbai News : भारतीय सिनेमा के संगीत में एक अमिट छाप छोड़ने वाली जोड़ी, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, ने 1963 से 1998 तक लगभग 635 फिल्मों के लिए संगीत रचना की। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के लगभग सभी प्रमुख फिल्म निर्माताओं, निर्देशक एवं गायकों के साथ काम किया। 25 मई को इस जोड़ी के लक्ष्मीकांत की पुण्यति​थि है। इसी दिन 60 वर्ष की आयु में 1998 में वे हमसब को छोड़ कर इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। इस आलेख के द्वारा हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनके संगीत कार्य को आपके बीच पहुंचा रहे हैं, आशा है आपको पसंद आयेगा। लक्ष्मीकांत का पूरा नाम लक्ष्मीकांत शांताराम कुदलकर है। उनका जन्म 3 नवंबर 1937 को मुंबई के विले पार्ले में हुआ। लक्ष्मीकांत के पिता का निधन बचपन में ही हो गया जिसके कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और उन्हें संगीत को अपना सहारा बनाना पड़ा। उन्होंने सारंगी बजाना सीखा और बाद में वायलिन की शिक्षा ली।

प्यारेलाल से मिलकर संगीत को दी नई दिशा

लक्ष्मीकांत की मुलाकात प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा से हुई, जो खुद एक संगीतकार थे। दोनों की मित्रता गहरी हुई और उन्होंने मिलकर संगीत रचना शुरू की। प्यारेलाल ने भी वायलिन बजाना सीखा था और दोनों की जोड़ी ने संगीत को एक नई दिशा दी। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी संगीत का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। उन्होंने फिल्मों में बड़े पैमाने पर ऑर्केस्ट्रा का उपयोग किया, जैसे कि “सत्यम शिवम सुंदरम” के गीत “चंचल शीतल निर्मल कोमल” में 72 वायलिनिस्टों का प्रयोग किया। उनकी संगीत रचनाओं में सैकड़ों गीत हैं जो आज भी कर्णप्रिय हैं। किसी एक गीत की चर्चा करना असंभव सा लगता है। बस इतना समझिए उन्होंने लगभग चार दशक से ऊपर तक कई पीढियों को अपनी धून पर झूमाया। 

पुरस्कार और सम्मान

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल को उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार मिले, जिनमें 7 बार का फिल्मफेयर अवार्ड शामिल है। इसके अलावा, उन्हें 32 गोल्ड डिस्क्स भी प्राप्त हुए। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी भारतीय सिनेमा के संगीत इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। 1963 में जब से लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने हिंदी फिल्म संगीत में प्रवेश किया, तब से उन्हें लगभग हर साल सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के लिए नामांकित किया गया। कई साल ऐसे भी रहे जब उन्हें एक ही साल में 3 या उससे अ​धिक फिल्मों के लिए नामांकित किया गया। वहीं, उनके नाम लगातार चार बार (1977 में अमर अकबर एंथॉनी, 1978 में सत्यम ​शिवम सुंदरम, 1979 में सरगम एवं 1980 में कर्ज के लिए) फिल्मफेयर अवार्ड प्राप्त करने का रिकॉर्ड है। उनकी रचनाएँ आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी।

मो रफी के साथ रहा अनोखा रिश्ता

शहंशाह-ए-तरन्नुम मो रफी के साथ लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का अनोखा रिश्ता रहा। उन्होंने सबसे ज्यादा गाने मो रफी से ही गवाए। उनके सबसे प्रिय गायक मो रफी ही थे। जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था तो मो रफी ने बिना कोई रा​शि लिए ही उनके लिए गाना गाया था। बाद में जब लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की आ​र्थिक ​हालात सुधरे तो उन्होंने मो रफी को रा​शि भेंट की लेकिन मो रफी ने यह रा​शि उन्हें सप्रेम यह कहकर लौटा दी कि इस रा​शि को तुमलोग रखो और एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ना। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और मो रफी की तिकड़ी ने भारतीय सिनेमा और संगीत को काफी ऊंचाई तक ले गए और एक से बढ़कर एक गाने दिए। 

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के कुछ प्रसिद्ध गीत

  • दर्दे दिल दर्दे जिगर
  • आज मौसम बड़ा बेईमान है
  • यह रेशमी ज़ुल्फें
  • चाहुंगा मैं तुझे सांझ सवेरे
  • कोई जब राह ना पाए
  • मेरे मेहबूब कयामत होगी
  • मैं शायर तो नहीं
  • मन क्यूँ बहका रे बहका आधी रात को
  • आते जाते खूबसूरत
  •  चिट्ठी आई है 
  • मार गयी मुझे तेरी जुदाई
  • जिन्दगी की यही रीत है
  • तेरे मेरे बीच में
  • गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर
  • तू ना जा मेरे बादशाह
  • करते हैं हम प्यार मिस्टर इंडिया से
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.