Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»सेना की वर्दी में आतंकी से बढ़ी नई टेंशन, घाटी से दिल्ली तक हलचल
India

सेना की वर्दी में आतंकी से बढ़ी नई टेंशन, घाटी से दिल्ली तक हलचल

By Samsul HaqueMay 22, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: पहलगाम अटैक के बाद एक नई टेंशन सामने आई है। टेंशन ने दिल्ली तक हलचल मचा दी है। दरअसल, घाटी में एक चिंताजनक ट्रेंड दिख रहा है। करीब तीन आतंकवादी घटनाओं में आतंकी भारतीय सुरक्षा बलों जैसी वर्दी में दिखाई दिए हैं। इससे आम लोगों और सुरक्षाकर्मियों दोनों के लिए खतरे की पहचान करना मुश्किल हो गया है। पहलगाम में आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट के भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं।

अटैक के वक्त भी आतंकी इंडियन आर्मी के जवानों जैसी ही वर्दी में थे। जांचकर्ताओं का मानना है कि पहलगाम हमले में शामिल कुछ आतंकवादी अभी भी दक्षिण कश्मीर में छिपे हो सकते हैं। बहरहाल, पहलगाम आतंकी हमले के हमलावरों की तलाश जारी है। इसी बीच त्राल में हाल ही में हुए एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गए। मुठभेड़ के बाद इन आतंकियों के पास से जो कपड़े मिले हैं, वे एक नई चिंता पैदा कर रहे थे। दरअसल, ये तीनों आतंकी भारतीय सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने हुए थे। उनके कपड़ों खासकर उनकी जैकेट और उपकरणों की अब बारीकी से जांच की जा रही है।

ऑपरेशन सिंदूर से भारत पाकिस्तान से निपट रहा था, तभी नगोटरा मिलिट्री स्टेशन पर तैनात एक सतर्क संतरी ने घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम किया। घुसपैठिए ने संभवत: सैन्य वर्दी पहनी हुई थी और वह सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गोलियों की बौछार में उसे पीछे हटना पड़ा।

आतंकवादी जिस तरह से सुरक्षाबलों की वर्दी जैसा पहनावा पहन रहे हैं, यह एक बड़ी सुरक्षा चिंता बन गया है। अधिकारियों को डर है कि इससे खतरनाक भ्रम पैदा हो सकता है। खासकर तेजी से चल रहे अभियानों के दौरान या फिर जब आम लोगों को दोस्त और दुश्मन के बीच फर्क करना हो। सेना के अधिकारियों का कहना है कि मामले पर दिल्ली में एक हाई लेवल बैठक में भी चर्चा की गई। बैठक में भारत के कई टॉप अफसर मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

NEET-UG रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को दी बधाई; कहा— “बेहतरीन प्रशासक के हाथों में फिर असम की कमान”

May 12, 2026

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: अब CBI करेगी पेपर लीक की जांच, दोबारा होगा एग्जाम

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.