फॉण्ट कनवर्टर NEW

किश्तवाड़ में चटरू के सिंहपोरा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढ़ेर

India News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। सेना की 2 पैरा एसएफ, सेना की 11आरआर, 7वीं असम राइफल्स और एसओजी किश्तवाड़ के जवानों ने सिंहपोरा चटरू गांव के शारी और मंड्राल ढोक

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। सेना की 2 पैरा एसएफ, सेना की 11आरआर, 7वीं असम राइफल्स और एसओजी किश्तवाड़ के जवानों ने सिंहपोरा चटरू गांव के शारी और मंड्राल ढोक इलाके के बीच तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद सुबह मुठभेड़ शुरू हुई।

इलाके में तीन से चार आतंकी होने की आशंका है। सुरक्षा बलों को जैसे ही आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली उन्होंने इलाको को चारों तरफ से घेर लिया।

अंतराल पर फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों को मार गिराने की कोशिश की जा रहा है। फिलाहल पूरे इलाके में किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। नागरिकों की आवाजाही पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। आतंकियों की संख्या की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 3-4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

इससे पहले बीएसएफ ने एक अभियान में जम्मू सीमा पर पांच पाकिस्तानी चौकियां और आतंकवादियों का एक लॉन्चपैड नष्ट कर दिए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ कमांडेंट चंद्रेश सोना ने बताया कि हमने उनकी गोलीबारी (पाकिस्तान द्वारा) का मुंहतोड़ जवाब दिया। हमने उनकी कई संपत्तियों को नष्ट कर दिया। मस्तपुर में उनका एक लॉन्चपैड था, जिसे हमने नष्ट कर दिया। हमारी कार्रवाई के कारण उनकी पांच चौकियां पूरी तरह तबाह हो गईं और हमने उनके कई बंकर भी नष्ट कर दिए।

जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध स्थल के पास पहुंचे, तो मौके पर छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक अभियान जारी था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram