फॉण्ट कनवर्टर NEW

पत्नी ने टांगी से की पति की ह’त्या, शव को सोख्ता गड्ढे में छिपाया

Jharkhand News: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने एक खौफनाक मोड़ ले लिया, जब एक पत्नी ने अपने पति की टांगी से हत्या कर दी और शव को शौचालय के सोख्ता गड्ढे में दफना दिया। यह सनसनीखेज मामला केकरगढ़ पंचायत के

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने एक खौफनाक मोड़ ले लिया, जब एक पत्नी ने अपने पति की टांगी से हत्या कर दी और शव को शौचालय के सोख्ता गड्ढे में दफना दिया। यह सनसनीखेज मामला केकरगढ़ पंचायत के गरिहारा गांव का है, जहां बुधन उरांव नामक व्यक्ति की मौत की गुत्थी तीन दिन बाद सुलझी।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात बुधन और उसकी पत्नी ललिता देवी के बीच झगड़ा हुआ था। पति नशे की हालत में था और उसने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की, यहां तक कि कई जगह दांतों से काट लिया। आत्मरक्षा के दौरान ललिता ने उसे धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसने पास ही रखी टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद ललिता देवी ने शव को शौचालय के बने सोख्ता गड्ढे में छुपा दिया ताकि किसी को शक न हो। लेकिन तीन दिन बाद जब उस स्थान से तेज दुर्गंध आने लगी, तो गांव वालों को शक हुआ। उन्होंने ललिता से पूछताछ की, पहले तो वह टालमटोल करती रही लेकिन बाद में टूट गई और हत्या की बात स्वीकार कर ली।

सूचना मिलते ही पांकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन शुरू की। जब शौचालय के सोख्ता गड्ढे की खुदाई की गई तो उसमें से बुधन उरांव का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच भेज दिया है।

ललिता देवी ने पुलिस के सामने बयान दिया कि उसका पति नशे में अक्सर हिंसक हो जाता था और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। घटना की रात भी ऐसा ही हुआ, जिससे मजबूरी में उसे यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले ने गांव में सनसनी फैला दी है और लोग इस घटना से हैरान हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram