फॉण्ट कनवर्टर NEW

JSCA चुनाव 2025: शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी, 15 पदों के लिए 30 उम्मीदवार मैदान में

Ranchi : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के चुनाव को लेकर रविवार को राजधानी रांची में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान सुबह 8:30 बजे से प्रारंभ हुआ, जो पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। इस चुनाव को लेकर खेल प्रेमियों और क्रिकेट जगत

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के चुनाव को लेकर रविवार को राजधानी रांची में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान सुबह 8:30 बजे से प्रारंभ हुआ, जो पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। इस चुनाव को लेकर खेल प्रेमियों और क्रिकेट जगत की नजरें टिकी हुई हैं। JSCA चुनाव में 15 पदों के लिए कुल 30 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के लिए 718 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसके लिए कुल सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान व्यवस्था कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है।

इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और जेएससीए के सक्रिय सदस्य सौरभ तिवारी ने भी वोट डाला। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य झारखंड क्रिकेट को नई दिशा देना है। उनका मानना है कि राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अधिक अवसर मिलने चाहिए ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकें।

निर्वाचन पदाधिकारी और पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त IAS एनएन पांडे ने जानकारी दी कि मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।

चुनाव में अध्यक्ष पद के दो प्रमुख उम्मीदवारों के बीच मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। एसके बेहरा, जो पूर्व से ही क्रिकेट प्रशासन में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं, अपनी टीम के साथ स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया और कहा कि जेएससीए के मतदाता जागरूक हैं और सही उम्मीदवार को पहचानते हैं।

वहीं] दूसरे उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि उनका लक्ष्य जेएससीए में पारदर्शिता लाना और राज्य के क्रिकेट ढांचे को और मजबूत करना है। उन्होंने यह भी कहा कि वे दिवंगत क्रिकेट प्रशासक अमिताभ चौधरी के आदर्शों पर चलते हुए राज्य में क्रिकेट और खिलाड़ियों के विकास के लिए कार्य करेंगे।

मालूम हो कि इस चुनाव के नतीजे झारखंड क्रिकेट के भविष्य की दिशा तय करेंगे और यह देखना रोचक होगा कि क्रिकेट प्रेमी किस टीम पर भरोसा जताते हैं और किसके हाथों में JSCA की कमान सौंपते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram