फॉण्ट कनवर्टर NEW

अबुआ साथी पोर्टल पर आए शिकायतों की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

Ranchi News : रांची जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु शुरू किए गए अबुआ साथी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की शनिवार को समीक्षा की गई। यह बैठक उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित पदाधिकारियों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु शुरू किए गए अबुआ साथी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की शनिवार को समीक्षा की गई। यह बैठक उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों को गंभीरता से लेने और जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता नोडल पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (आईटीडीए) संजय भगत ने की। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ), अंचल अधिकारियों (सीओ) और जिलास्तरीय वरीय अधिकारियों से संवाद किया।

विभागवार की गई शिकायतों की समीक्षा

बैठक में श्री भगत ने विभागवार प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण करते हुए बताया कि कुछ अधिकारियों के लॉगिन में अब भी कई शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के स्पष्ट निर्देश हैं कि अबुआ साथी पोर्टल पर दर्ज की गई प्रत्येक शिकायत की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और शिकायतों का समाधान समयबद्ध ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “जो अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतते हैं, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए हर अधिकारी को नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए समाधान सुनिश्चित करना होगा।”

जवाबदेही और तकनीकी पारदर्शिता

अबुआ साथी पोर्टल को नागरिकों की शिकायतों के लिए एक प्रभावी और पारदर्शी मंच माना जा रहा है। इससे आम जनता सीधे प्रशासन से जुड़ पा रही है और सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो रहा है। श्री भगत ने कहा अबुआ साथी पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतें प्रशासनिक पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। बैठक के अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों को पुनः निर्देशित किया कि वे पोर्टल लॉगिन करें और लंबित शिकायतों का निष्पादन यथाशीघ्र करें अन्यथा उपायुक्त के दिशा-निर्देशों पर उनके विरुद्ध दंडनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram