Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»पाक पीएम शहबाज का कबूलनामा: बोले- “मुनीर ने रात में जगाकर बताया सैन्य ठिकानों पर हमला हुआ”
World

पाक पीएम शहबाज का कबूलनामा: बोले- “मुनीर ने रात में जगाकर बताया सैन्य ठिकानों पर हमला हुआ”

By Samsul HaqueMay 17, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: झूठ बोलने और हकीकत को छिपाने में माहिर पाकिस्तान का सच अंतत: सामने आ ही गया। पीएम शहबाज़ शरीफ ने पहली बार सार्वजनिक रूप से भारत के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस और अन्य सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमलों की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि देर रात 2:30 बजे फोन कर पाकिस्तान का आर्मी चीफ असीम मुनीर ने पाकिस्तानी पीएम को जगाया और इसकी जानकारी दी।

शहबाज शरीफ ने अपने संबोधन में कहा, 9 और 10 मई की रात 2:30 बजे सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने मुझे फोन किया और बताया कि हिंदुस्तानी बैलिस्टिक मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस और अन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। हमारी वायुसेना ने अपने देश को बचाने के लिए स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया और उन्होंने चीनी लड़ाकू विमानों पर आधुनिक गैजेट और तकनीक का भी इस्तेमाल किया।

शहबाज शरीफ ने यह खुलासा इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान मॉन्यूमेंट पर आयोजित एक विशेष ‘यौम-ए-तशक्कुर’ कार्यक्रम के दौरान किया। उनके बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि अभी तक पाकिस्तान की सेना तो हमले की बात मान रही थी, लेकिन वहां की सरकार इससे इनकार कर रही थी। यह पहला मौका है जब पीएम ने इस सच्चाई को स्वीकार किया है। 10 मई को तड़के पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने आपातकालीन प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि भारत ने नूर खान (रावलपिंडी), मुरिद (चकवाल) और रफीकी (झंग) एयरबेस को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया।

सैटेलाइट तस्वीरों से भी हुआ खुलासा

मैक्सर टेक्नोलॉजी द्वारा जारी हालिया सैटेलाइट तस्वीरों में यह पुष्टि हुई है कि नूर खान, मुशाफ (सरगोधा), भोलारी और शाहबाज (जैकबाबाद) एयरबेस पर स्पष्ट क्षति हुई है। 25 अप्रैल और 10 मई को ली गई तस्वीरों में यह अंतर साफ दिखता है। यह एक सटीक सैन्य हमले की ओर इशारा करता है।शहबाज के इस बयान पर भारत में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, शहबाज शरीफ ने खुद माना कि जनरल असीम मुनीर ने उन्हें रात 2:30 बजे फोन कर बताया कि भारत ने नूर खान एयरबेस पर हमला किया। यह दर्शाता है कि ऑपरेशनसिंदूर कितना सटीक और साहसी था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.