Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | गिरिडीह के जंगल से पानी टंकी में मिले हथियारों का जखीरा, पुलिस ने नक्सली के मंसूबो पर फेरा पानी
Jharkhand

गिरिडीह के जंगल से पानी टंकी में मिले हथियारों का जखीरा, पुलिस ने नक्सली के मंसूबो पर फेरा पानी

By Samsul HaqueMay 16, 2025Updated:May 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड के नक्सल प्रभावित गिरिडीह जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने खुखरा थाना क्षेत्र के चतरो पंचायत स्थित कानाडीह और गार्दी के घने जंगलों में एक पानी टंकी में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

गिरफ्तारी भले न हुई हो, लेकिन यह बरामदगी नक्सलियों के मंसूबों पर तगड़ा प्रहार माना जा रहा है। पानी टंकी को जमीन के नीचे सावधानीपूर्वक छिपाया गया था, जिससे यह आम नजरों से ओझल रहे। गुप्त सूचना के आधार पर खुफिया निगरानी के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और आखिरकार छिपी हुई टंकी को बरामद कर लिया।

गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार, एएसपी सुरजीत कुमार और सीआरपीएफ 154 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट दलजीत सिंह भाटी ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि बरामद पानी टंकी से हथियारों का जखीरा मिला है, जिसमें आधुनिक और देशी दोनों प्रकार के हथियार शामिल हैं।

बरामद सामानों में 12 राइफल, एक डबल बैरल गन, एक एसएलआर, दो देसी कट्टा, एक सेमी-ऑटोमेटिक कट्टा, दो वायर कटर, तीन मैगजीन पाउच, आठ इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 14 बंडल कोडेक्स वायर और अन्य कई विस्फोटक सामग्री शामिल हैं। यह पूरा जखीरा नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी के रूप में रखा गया था।

एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और यह बरामदगी सुरक्षा बलों की मुस्तैदी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह पुलिस नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सक्रिय है और भविष्य में भी इस तरह की सघन छापेमारी जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
anti-naxal operation Jharkhand CRPF operation Giridih Giridih arms recovery Giridih police success weapons hidden in water tank गिरिडीह गिरिडीह पुलिस सफलता गिरिडीह हथियार बरामदगी नक्सल विरोधी अभियान झारखंड पानी टंकी में छुपाए हथियार सीआरपीएफ ऑपरेशन गिरिडीह
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

पुश्तैनी सोना बेचने से पहले जानें टैक्स नियम, बिल क्यों है जरूरी

July 17, 2026

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.