फॉण्ट कनवर्टर NEW

नक्सल अभियान में बिजली गिरने से CRPF अधिकारी शहीद

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया है। सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांड अफसर एम. प्रबो सिंह गुरुवार देर शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर शहीद हो गए।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया है। सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांड अफसर एम. प्रबो सिंह गुरुवार देर शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर शहीद हो गए। यह घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के बलिबा के पास जंगली पहाड़ी इलाके में हुई, जहां जवान अभियान चला रहे थे।

तेज बारिश के बीच अचानक बिजली गिरने से एम. प्रबो सिंह के अलावा सहायक समादेष्टा सुबीर कुमार मंडल, सुरेश भगत और चंदलाल हांसदा भी गंभीर रूप से झुलस गए। चारों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एम. प्रबो सिंह ने दम तोड़ दिया। बाकी तीन जवानों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीआरपीएफ और पुलिस बल ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है। नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात जवानों को अब मौसम की चुनौतियों से भी जूझना पड़ रहा है। इस हादसे ने सुरक्षा बलों की कठिन ड्यूटी और उनके बलिदान को एक बार फिर से सामने ला दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram