Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | सरकारी योजनाओं के त्वरित निष्पादन और कार्य संस्कृति सुधार पर फोकस
#Trending

सरकारी योजनाओं के त्वरित निष्पादन और कार्य संस्कृति सुधार पर फोकस

By Muzaffar HussainMay 10, 2025Updated:May 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची : रांची जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक B स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी अंचल से आए वरीय पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षक शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना, साथ ही जनता द्वारा दर्ज की गई शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना था। बैठक में कार्य संस्कृति के सुधार और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने पर विशेष ज़ोर दिया गया। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी योजना का लाभ जरूरतमंदों तक बिना देरी के पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अंचल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं की समीक्षा नियमित रूप से की जाए, जिससे किसी भी तरह की रुकावट को तुरंत दूर किया जा सके।

जन शिकायतों के समाधान को लेकर उपायुक्त ने कहा कि हर शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए और उसकी मॉनिटरिंग उच्च स्तर पर की जाए। उन्होंने कहा शिकायत समाधान प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की जरूरत है। बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र, निर्गमन प्रक्रिया और खाद्य सुरक्षा योजना जैसे प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने-अपने प्रखंडों में शिविर लगाकर आम जनता को इन योजनाओं की जानकारी दें और उनका लाभ दिलाएं। बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासनिक एकजुटता और पारदर्शिता बहुत ज़रूरी है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की है कि वे जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और आम जनता के विश्वास को बनाए रखें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Manjunath Bhajantri Deputy Commissioner public grievance resolution Ranchi Ranchi district administration meeting review of government schemes welfare schemes Jharkhand कल्याणकारी योजनाएं झारखंड जन शिकायत समाधान रांची मंजूनाथ भजन्त्री उपायुक्त रांची जिला प्रशासन बैठक सरकारी योजनाओं की समीक्षा
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

पुश्तैनी सोना बेचने से पहले जानें टैक्स नियम, बिल क्यों है जरूरी

July 17, 2026

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.