फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

तालाब में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, न्याय की मांग पर तीन घंटे तक रांची रोड जाम

चतरा। जिले के पाराडीह में तालाब से एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

चतरा। जिले के पाराडीह में तालाब से एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

शव मिलने की घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा गया। आक्रोशित लोगों ने युवक की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर रांची रोड जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण करीब तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाने के बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram