फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

साफी नदी छठ घाट पर भव्यता के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय महापर्व, सुरक्षा रही चाक-चौबंद

चैनपुर (गुमला): लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस अवसर पर चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों और

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

चैनपुर (गुमला): लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस अवसर पर चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा क्षेत्र छठी मइया के भक्ति गीतों और जयकारों से भक्तिमय बना रहा।

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध साफी नदी छठ घाट पर महापर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। रविवार की शाम व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद सोमवार की अहले सुबह घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। उगते सूर्य की पहली किरण के साथ व्रतियों ने भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य देकर परिवार की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान साफी नदी घाट पर पारंपरिक छठ गीतों की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। विशेष रूप से ‘कांच ही बाँस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए…’ जैसे लोकगीतों ने छठ की पारंपरिक आस्था और संस्कृति की खूबसूरती को जीवंत कर दिया।

महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम, थाना प्रभारी अरविंद कुमार एवं एसआई मनीष कुमार पूर्ति पुलिस बल के साथ लगातार घाट पर मुस्तैद रहे। पुलिस अधिकारियों और जवानों की सक्रियता के कारण महापर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ।

छठ महापर्व का सबसे कठिन और महत्वपूर्ण पक्ष 36 घंटे का निर्जला उपवास है। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ बिना अन्न-जल ग्रहण किए इस कठिन व्रत को पूरा किया। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद वितरण के साथ व्रतियों ने पारण किया।

इस प्रकार चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ चैनपुर में श्रद्धा, सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हो गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Advertisement

Advertisement