रांची : राजधानी रांची के जैप-01 परेड मैदान में बुधवार (21 अक्टूबर) को पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देश और राज्य की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को याद किया गया। कार्यक्रम में झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।
देशभर में 154 पुलिसकर्मियों ने गंवाई जान
कार्यक्रम के दौरान जैप-01 के कमांडेंट राकेश रंजन ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान देशभर में कुल 154 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। इनमें झारखंड के तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस संस्मरण दिवस पर देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान शहीद हुए जवानों को याद किया जाता है।
शहीद जवानों के बलिदान को किया गया याद
इस अवसर पर राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। जैप-01 परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सभी अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को याद किया गया।



