फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची समेत झारखंड के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव, जानें आज का मौसम

झारखंड में मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड में मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक राजधानी में बारिश की संभावना नहीं है।

रांची में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान

राजधानी रांची में आज यानी बुधवार (21 अक्टूबर) को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस हो रही है। वहीं दोपहर में धूप निकलने से मौसम गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 26 अक्टूबर तक रांची में बारिश होने के आसार नहीं हैं।

जमशेदपुर में 33 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो जमशेदपुर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं पलामू में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री, जबकि बोकारो में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा रामगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री तथा गुमला में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अगले कुछ दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रांची में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होगी, जबकि दिन के समय गर्मी बनी रह सकती है।

Read more : नेपाल के राष्ट्रपति भवन में नौ कन्याओं की पूजा, पैर धोकर लगाया टीका

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram