फॉण्ट कनवर्टर NEW

हरिश्चंद्र वर्मा के निधन से सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र को क्षति: श्रवण कुमार

वाराणसी के रोहनिया निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी हरिश्चंद्र वर्मा के निधन पर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री तथा जदयू विधायक दल के नेता और उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी श्रवण कुमार ने वरिष्ठ समाजसेवी हरिश्चंद्र वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राम रायपुर निवासी हरिश्चंद्र वर्मा के निधन को उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

अमर शहीद जगदेव बाबू की विचारधारा के रहे संवाहक

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हरिश्चंद्र वर्मा का संपूर्ण जीवन सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और वैचारिक प्रतिबद्धता के लिए समर्पित रहा। वे अमर शहीद जगदेव बाबू और रामस्वरूप वर्मा की समतावादी विचारधारा से गहरे प्रभावित थे तथा उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में लगातार सक्रिय रहे। उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें वर्ष 1990 में प्रतिष्ठित ‘युवा राष्ट्रपति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

जदयू संगठन और सामाजिक आंदोलनों में निभाई अग्रणी भूमिका

श्रवण कुमार ने उनके सांगठनिक योगदान को याद करते हुए बताया कि वर्ष 2016 में जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा उत्तर प्रदेश में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को सफल बनाने में हरिश्चंद्र वर्मा की भूमिका बेहद अग्रणी रही थी। वे विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहे। मंत्री ने कहा कि समाज के प्रति उनका निस्वार्थ समर्पण, विचार और सक्रियता सदैव स्मरणीय रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram