फॉण्ट कनवर्टर NEW

धुर्वा डैम में डूबने से 24 वर्षीय युवती की मौत, NDRF ने बरामद किया शव

राजधानी रांची के धुर्वा डैम में डूबने से 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान धुर्वा के जगन्नाथपुर खटाल निवासी रानी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची और

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के धुर्वा डैम में डूबने से 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान धुर्वा के जगन्नाथपुर खटाल निवासी रानी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची और डैम में तलाशी अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद युवती का शव बरामद कर लिया गया।

शव की तलाश में स्थानीय लोगों ने भी की मदद

युवती के डैम में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी शव की तलाश में सहयोग किया। टीम ने डैम से युवती का शव बाहर निकाला।

हादसा या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद नगड़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती की मौत हादसे में हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। आत्महत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram