फॉण्ट कनवर्टर NEW

अष्टमी पर इंद्रपुरी देवी मंडप की आकर्षक सजावट, मां दुर्गा के दर्शन को पहुंचे भक्त

राजधानी रांची के इंद्रपुरी स्थित देवी मंडप में नवरात्र की अष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर इंद्रपुरी श्री महावीर मंडल की ओर से मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मां

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के इंद्रपुरी स्थित देवी मंडप में नवरात्र की अष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर इंद्रपुरी श्री महावीर मंडल की ओर से मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मां के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्त पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे दूर-दराज के भक्त

इंद्रपुरी का देवी मंडप इलाके में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। नवरात्र के दौरान यहां सुबह और शाम श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी भक्त मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेककर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना कर रहे हैं। देवी मंडप की सजावट और पूजा-पाठ से पूरे इलाके में धार्मिक माहौल बना हुआ है।

रामनवमी के आयोजन से भी है मंडल की पहचान

इंद्रपुरी श्री महावीर मंडल नवरात्र के साथ-साथ रामनवमी के आयोजन के लिए भी जाना जाता है। हर साल चैत्र नवमी के अवसर पर देवी मंडप से आकर्षक झांकियां और रामनवमी का जुलूस निकाला जाता है। इन आयोजनों के कारण मंडल अखाड़े ने रांची में अपनी अलग पहचान बनाई है।

पूजा की व्यवस्था में जुटे मंडल के सदस्य

नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा की व्यवस्थाओं में मंडल के सदस्य सहयोग कर रहे हैं। अखाड़े के संरक्षक रमेश सिंह और अध्यक्ष गजन तिवारी के नेतृत्व में सदस्य सक्रिय रूप से सेवा दे रहे हैं।

इनमें विपुल मिश्रा, अनिकेत मंगलम, बबलू सोनी, सोनू दुबे, विश्वजीत सिंह, सनी शर्मा, धीरज यादव, गोलू, आकाश कुमार, मनीष पाठक, अमन सिंह, पंकज सिंह, आकाश वर्मा, अमन कुमार, अभिषेक शर्मा, प्रभु यादव, हिमांशु कौशिक, बाबा सिंह, करण सिंह, कृष्णा, नीरज यादव, गौरव, मंजीत, मारुति और दिव्यांशु सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram