फॉण्ट कनवर्टर NEW

BCCL में दुर्गा पूजा पर दो दिन की छुट्टी घोषित, 20 और 21 अक्टूबर को बंद रहेंगे कार्यालय

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने दुर्गा पूजा के अवसर पर कर्मचारियों के लिए दो दिनों की छुट्टी घोषित की है। कंपनी के सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके अनुसार, 20 और 21 अक्टूबर को क्षेत्रीय कार्यालय और

अपनी भाषा में पढ़ें

सिजुआ : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने दुर्गा पूजा के अवसर पर कर्मचारियों के लिए दो दिनों की छुट्टी घोषित की है। कंपनी के सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके अनुसार, 20 और 21 अक्टूबर को क्षेत्रीय कार्यालय और सभी इकाइयों के कार्यालय बंद रहेंगे।

महानवमी और विजयादशमी पर रहेगा अवकाश

सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय से 12 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, 20 अक्टूबर मंगलवार को महानवमी और 21 अक्टूबर बुधवार को विजयादशमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

कंपनी ने छुट्टी की जानकारी सभी संबंधित क्षेत्रों को भेज दी है। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रीय कार्यालय अपने स्तर से कर्मचारियों को नोटिस जारी कर छुट्टी की सूचना दे रहे हैं।

जरूरी सेवाएं पहले की तरह रहेंगी चालू

दो दिनों की छुट्टी के बावजूद बीसीसीएल की सभी आकस्मिक सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि अवकाश के दौरान किसी कर्मचारी को जरूरी काम के लिए ड्यूटी पर बुलाने से पहले प्रबंधन की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

कंपनी के इस आदेश से कर्मचारियों के लिए दुर्गा पूजा की छुट्टियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram